अमरोहा: अमरोहा जिले में 11 बजे तक 28.88 फीसदी हुई वोटिंग, अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर लगी लंबी लाइन
Amroha, Amroha | Apr 26, 2024 अमरोहा में आज लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए अपने-अपने बूथों पर पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे तक अमरोहा जिले में 28..88 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पिछले लोकसभा चुनाव में अमरोहा जिले में 71 फीसदी वोटिंग हुई थी।