अमरोहा: पश्चिमी UP की हॉट सीट अमरोहा में सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात
Amroha, Amroha | Apr 26, 2024 अमरोहा में दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। अमरोहा लोकसभा सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले में 910 मतदान केंद्रों के 1486 बूथों पर जिले के 17 लाख 63 हजार 488 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।