अमरोहा: जोया के NH-9 के किनारे होटल व लकड़ी की टाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; 3 सिलेंडर हुए ब्लास्ट, सामान जलकर हुआ राख
Amroha, Amroha | Apr 26, 2024 जोया के NH-9 के किनारे होटल व लकड़ी की टाल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से होटल में रखे तीन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गए। जब तक मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी। होटल व टाल में रखा सामान जलकर राख हो गया।