अमरोहा: गांव चांदनगर में 25 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान, सपा जिला उपाध्यक्ष की शिकायत पर प्रशासन ने लिया संज्ञान
Amroha, Amroha | Apr 26, 2024 अमरोहा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर में बूथ संख्या-219 पर 25 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ है। इस संबंध में सपा जिला उपाध्यक्ष नवनीत कुमार गोला की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने X के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।