बीसलपुर: रंजिशन के चलते चार लोगों ने ग्रामीण के घर में घुसकर पिता, पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों को किया घायल
बीसलपुर--कोतवाली क्षेत्र के गांव बसारा में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने हथियारों से लैस होकर एक ग्रामीण के घर में घुसकर गृह स्वामी तथा उसके बेटे व परिवार के अन्य लोगों की पिटाई कर दी। तथा भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।