मुरैना नगर: हनुमानपुरा गांव में शादी से 22 दिन पहले दुल्हन ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव, मुरैना में पोस्टमार्टम
जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के हनुमानपुरा गांव में किसान की 20 वर्षीय बेटी कृष्णा ने शादी से 22 दिन पहले बमूर के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कृष्णा 19 जून को दुल्हन बनने वाली थी। घर से शौच के लिए निकली युवती काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की,जहां उसका शव पेड़ पर लटका मिला।पुलिस ने मुरैना में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों कों सौंपा।