नासरीगंज: विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए विशेष विद्युत कैंप का आयोजन
नासरीगंज पावर सबस्टेशन में पदस्थापित विद्युत जेई पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के लिए गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। ग्यारह बजे दिन से शाम चार बजे तक चले कैंप के दौरान बिल सुधार संबंधी कुल सोलह आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से तीन का निवारण आन दि स्पाॅट कर दिया गया। शेष तेरह आवेद