मंडला-जबलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बबैहा में इन दिनों मड़ई का आयोजन धूमधाम से जारी है। गुरुवार की शाम 5 बजे के बाद से ही मुख्य मार्ग पर रौनक बढ़ गई, जहां दुकानों की चमक, खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने, सजावटी सामान और पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री से माहौल पूरी तरह मेले में बदल गया। मड़ई का शुक्रवार को समापन होगा।