शाहपुर: शाहपुर में मोहर्रम पर आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का अनूठा संगम, पारंपरिक ताजिया जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था
Shahpur, Betul | Jun 26, 2026 शुक्रवार को शाहपुर नगर में मुस्लिम समाज ने मोहर्रम का महापर्व पूरे धार्मिक आस्था, अनुशासन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के नागरिक भी शामिल हुए। शाहपुर में मोहर्रम को मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व माना जाता है,