गुमला: गुमला में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के न आने पर 60 फीट ऊंचे बिजली पोल पर चढ़ी युवती, पुलिस ने बचाई जान*
Gumla, Gumla | Jun 3, 2026 गुमला में प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवती ने बुधवार को तब हड़कंप मचा दिया, जब उसका प्रेमी बाईपास रोड स्थित बायो पार्क में उससे मिलने नहीं पहुंचा। गुस्से में आकर युवती ने बुधवार को नदी टोली के पास स्थित करीब 60 फीट ऊंचे हाईटेक विद्युत पोल पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। गनीमत रही कि उस समय पोल में बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी।