बख्शी का तालाब: BKT में 1.10 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र की ग्रामसभा पहाड़पुर में 1800 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। यह सड़क पहाड़पुर रोड से दौलतपुर नहर पट्टी तक बनेगी, जिस पर करीब ₹1.10 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कई लिंक सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे किसानों, व्यापारियों और आम जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।