तरारी: सिकरौल गांव में रात के सन्नाटे में धधकी आग, स्कॉर्पियो और ऑटो जलकर पूरी तरह हुई खाक, खेतों तक पहुंची आग की तबाही
Tarari, Bhojpur | Apr 19, 2026 तरारी प्रखंड अंतर्गत सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में देर रात एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। सिकरौल और फतेहपुर बाजार के बीच स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर में अचानक आग लग गई, जिसमें खड़ी एक स्कॉर्पियो और एक ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गए।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। वॉशिंग सेंटर के संचालक ने बताया कि वे रोज की तरह से