लोहरदगा: जिला परिषद कार्यालय में कल जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में की जाएगी।
आगामी 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले राम लला मंदिर में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिला में अमन जैन कायम रखने हेतु शांति समिति की बैठक किया जाएगा। जिसमें जिला के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां, सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के अलावा सभी सामुदायिक एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहेंगे।