लोहरदगा: कांके से 40 घंटे की गहन मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लोहरदगा लौटे जिले के चार अधिवक्ता
ज्यादा से ज्यादा सिविल विवादों को मध्यस्थता से निपटाएं : पीडीजे सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एमसीपीसी के प्रशिक्षकों द्वारा झालसा रांची के द्वारा कांके में आयोजित 40 घंटे की गहन मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे जिले के 4 अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं अपने विचार साझा किए।