लोहरदगा: जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बीएस कॉलेज के समीप साइंस फॉर सोसाइटी ने चलाया जागरूकता अभियान
जिले के बीएस कॉलेज के समीप गुरुवार को साइंस फ़ॉर सोसाइटी के तत्वाधान में जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं में रोक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरानछोटे बड़े वाहनों को रोककर सड़क सुरक्षा के कायदे कानूनों की जानकारी दी गई। मौके पर व्यंग्यात्मक व प्रतीकात्मक स्लोगन के होर्डिंग लगाए गए थे साथ ही सड़क सुरक्षा के कायदे कानून की पम्पलेट का विवरण किया गया जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ सके।