लोहरदगा: हिरही में स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी की याद में किया गया मेला का आयोजन, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव हुए शामिल
जिले के हिरही में गुरुवार को शहीद शेख भिखारी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम व मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित्त मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, जिले के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां सहित सभी अतिथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि इनके परिवार के मान सम्मान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।