लोहरदगा: मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव ने नवाडीह में सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास, कहा हमारी सरकार लोगों के हित में कर रही है कार्य
किस्को प्रखण्ड के नवाडीह में माननीय विधायक सह वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उराँव ने विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इससे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को किस्को चौक से प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अगुवाई में स्वागत कर बाइक रैली के माध्यम से नवाडीह कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। जहां पर मंत्री ने विध