शाहपुर: ग्राम तारा से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से सुना, अधिकारियों को त्वरित निराकरण
Shahpur, Betul | Jul 22, 2026 बुधवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजादेही मंडल अंतर्गत ग्राम तारा से आए ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पेयजल, बिजली, राजस्व सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विस्तार से रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की विधायक ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना