बरेली: रिश्वतखोर लेखपाल 15 हजार की घूस लेते हुए भ्रष्टाचार टीम ने दबोचा
बरेली के फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अजय को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दाखिल-खारिज की फाइल निपटाने के नाम पर घूस मांगी जा रही थी। शिकायत मिलते ही ट्रैप बिछाकर आरोपी को किराये के मकान से दबोच लिया गया।