मेरठ: परतापुर क्षेत्र में सब्ज़ी विक्रेता को दबंगों ने पीटा,प्याज़ का भाव पूछने पर हुआ विवाद
Meerut, Meerut | Aug 12, 2024 थाना परतापुर क्षेत्र के रिठानी निवासी सब्जी विक्रेता बृजपाल ने बताया कि, वह रिठानी में अपने ठेले पर सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान विकास नाम का दबंग वहां पहुंचा और उसने प्याज के भाव पूछे। प्याज़ के भाव पूछने के बाद दोनों में कहांसुनी हो गई। इसके बाद विकास ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है की थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई।