लखीमपुर: श्यामलाल पुरवा में 6 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी: थाना खीरी क्षेत्र के मोहल्ला श्यामलाल पुरवा में छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका शबीना (24) की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति जियाउद्दीन पर तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुरू की छानबीन।