हरसूद: किसानों को मुआवजा राशि दिए जाने को लेकर एसडीएम कार्यालय हरसूद में हुई बैठक
Harsud, Khandwa | Jun 23, 2026 विद्युत विभाग द्वारा हरसूद विधानसभा की खालवा तहसील में विद्युत लाइन बिछाने हेतु खंबे तथा टावर खड़े किए जा रहे हैं। जिसके चलते बहुत से किसानों की खेती की जमीन प्रभावित हो रही है, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा किसानों को कोई मुआवजा तथा क्षतिपूर्ति राशि नहीं दी जा रही है। जिसको लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे एसडीएम कार्यालय हरसूद के सभागृह में एक बैठक का आयोजन किया गया।