दनियावां: दनियावां बाजार रेलवे हाल्ट के पास से चोरों ने एक बाइक चुराई
Daniawan, Patna | May 27, 2026 दनियावां बाजार रेलवे हाल्ट के पास खड़ी एक बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया है। पीड़ित बाइक मलिक हिलसा के नवीन कुमार ने अपने स्तर से बाइक की खोजबीन किया और कुछ भी अता-पता नहीं चलने के बाद गाड़ी का कोई कागजात पास में नहीं होने के कारण वापस घर चला गया है। उसने बताया कि गुरुवार को थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।वह पटना से हिलसा लौट रहा था।