देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली पहुंचे माजरा, देहरादून, जलभराव और पानी की निकासी की समस्या का लिया जायजा, दिए निर्देश
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत माजरा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चली आ रही जलभराव और पानी की निकासी की समस्या का नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।