बगोदर: बगोदर बस स्टैंड से एसडीओ ने पीडीएस चावल से लदा एक ट्रक किया जब्त
बगोदर बस स्टैंड से बगोदर सरिया एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने गुरुवार की देर शाम साढे सात पीडीएस चावल एक ट्रक को जब्त किया है।इस मामले में एक को हिरासत में लिया गया जबकि मौके से धंधेवाज फरार हो गया।बताया जाता है कि बस स्टैंड मार्केट की एक दुकान से सरकारी चावल की कालाबाजारी हो रही है। इसी सूचना पर एसडीओ ने छापेमारी की।