रामपुर: किले के मैदान में आयोजित आल इंडिया मुशायरे में AAP के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह शामिल हुए
Rampur, Rampur | Apr 18, 2026 शनिवार को रात दस बजे मशहूर शायर ताहिर फराज की याद में किले के मैदान आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे के मुख्यातिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह रहे। मुशायरे में पॉपुलर मेरठी, अकील नोमानी, निघत अमरोही, रिक अदा, चराग़ शर्मा, अबरार काशिफ, अजहर इनायती, सहित अन्य मशहूर शायरों ने शायरी पढ़ी।