मांझी: तिलक समारोह में चाकूबाजी, दाउदपुर के युवक की पटना पीएमसीएच में हुई मौत
Manjhi, Saran | May 7, 2026 तरैया थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव में बुधवार की रात आयोजित तिलक समारोह उसे समय मातम में बदल गया जब मामूली विवाद के बाद चाकू बाजी की घटना हो गई। इस घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयू पार गांव निवासी 27 वर्षीय बीरबल प्रसाद की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। घटना के बाद मातम पसर गया। मृतक का शव गुरुवार को 4 बजे तक गांव नहींपहुंच सका था।