खुरई: पुरानी लंबित मांगों व 5 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
Khurai, Sagar | Feb 13, 2024 मंगलवार की शाम को सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष अतिथि शिक्षकों ने मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह के द्वारा अतिथि शिक्षक पंचायत में की गई घोषणाओं को अभी तक पूरा नहीं किया गया। अलग से परीक्षा लेकर नियमित करने और वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। जबकि 5 माह से वेतन तक नहीं मिला।