खुरई: शहीद के परिजनों को मिली जमीन को अतिक्रमण बताकर लगे जुर्माने को हटाने की मांग को लेकर परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Feb 13, 2024 खुरई तहसील के कन्ना खेड़ी गांव निवासी टीकाराम दांगी 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में शहीद हो गए थे। केंद्र सरकार ने शहीद के परिजनों को 10 एकड़ कृषि भूमि दी थी। लेकिन 3 साल पहले राजस्व विभाग ने उसी ज़मीन को अतिक्रमण बताकर 1लाख जुर्माना कर दिया। साथ ही प्रावधान के अनुसार मकान व एक सदस्य को नौकरी भी नहीं मिली। परिजनों ने जनसुनवाई में एसडीएम को दिया आवेदन।