गिरिडीह: बरगंडा में बाइक सवार दो झपटमारों ने वृद्ध महिला के गले से करीब 4 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली,जांच पड़ताल जारी
शहर के बरगंडा इलाके में शनिवार शाम बाइक सवार दो झपटमारों ने ईवनिंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला के गले से करीब चार लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली।रात 11 बजे तक पुलिस इलाके में गश्त कर जांच पड़ताल कर रही थी।घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास के समीप हुई।