नुआंव: प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना
Nuaon, Kaimur | Oct 1, 2024 मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे बिहार सरकार के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर नुआंव प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र खरवार, राजद नेता हारुन अंसारी ,उत्तम खरवार सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।