फारबिसगंज में Bajaj Pulsar NS160 SS की भव्य लॉन्चिंग, विधायक मनोज विश्वास रहे मौजूद
आज फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रकाश बजाज में Bajaj Pulsar NS160 SS के नए मॉडल की भव्य लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने कार्यक्रम में पहुंचकर नई पल्सर NS160 SS के मॉडल का लॉन्च किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी एवं शहरवासी मौजूद रहे। इस दौरान लंबे समय से जमा किए जा रहे लकी ड्रॉ कूपनों में से विजेता कूपन का चयन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नई Pulsar NS160 SS के लॉन्च पर प्रकाश बजाज परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि यह नया मॉडल बाइक प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
#BajajPulsar #PulsarNS160SS #Forbesganj #ManojBishwas
Araria, Araria | Sep 15, 2026