विदिशा नगर: पूर्व में हुई घटना को लेकर सर्राफा व्यापारियों के साथ व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचे सर्राफा व्यापारियों और व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और आयकर विभाग पर व्यापारियों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को लिखित ज्ञापन देकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। व्यापारियों ने कहा कि जिन तीन व्यापारियों को परेशान किया गया, उनके सारे दस्तावेज मौके पर मौजूद थे।