दरभंगा: गौ सम्मान आवाहन अभियान: दरभंगा के श्यामा मंदिर से बाइक यात्रा निकाली गई, SDO को सौंपेंगे ज्ञापन
दरभंगा की श्यामा मंदिर परिसर से गौ सम्मान आवाहन अभियान के द्वारा सोमवार को दिन के 12:00 बजे एक बाइक यात्रा निकाली गई। यह बाइक यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लहेरियासराय पहुंचेगी। जहां सदर एसडीओ को हजारों लोगों की हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पर जाएंगे। तो वही इस बाइक यात्रा का नेतृत्व दरभंगा के अभियान समिति के प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर कर रहे थे।