धनौरा: मंडी धनौरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जहर देने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मंडी धनौरा के कैसरा गांव में 30 वर्षीया विवाहिता संजुम सैफी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कैसरा निवासी संजुम सैफी पत्नी साजिद सैफी पिछले चार दिनों से बीमार थीं।