चेंबर में ही आमरण अनशन पर बैठे BHU के कार्डियोलॉजिस्ट, VC आवास पर धरना देने के लिए जाने पर सिक्योरिटी ने हटाया
Sadar, Varanasi | May 11, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर आज आमरण अनशन पर बैठे हैं। अपने चेंबर में ही जमीन पर बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। आला लगाकर मरीज की रिपोर्ट भी वहीं पर चेक कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को पद से हटाने की ठोस कार्रवाई के बाद ही वो धरना खत्म करेंगे।