लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर में डायल 100 के एंबुलेंस कर्मी के अनिश्चितकालीन धरना पर चले जाने पर जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।
सदर अस्पताल परिसर में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के चालक एवं ईएमटी विभिन्न मांगों को लेकर बीते गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं ।जिससे सदर अस्पताल में आ रहे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है ।अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से जिलाधिकारी रजनीकांत के द्वारा बताया गया कि एंबुलेंस कर्मी की मांगे अगर जायज है तो उन पर अमल किया जाएगा।