लखीसराय: सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली पीड़िता को स्वास्थ्य कर्मी देंगे अपना खून, ब्लड ग्रुप की सूची तैयार
लखीसराय सदर अस्पताल में शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से प्रसव के लिए आने वाली असहाय पीड़िता को खून के अभाव में लेबर वार्ड से रेफर या वापस घर नहीं जाना होगा। चिकित्सक के परामर्श अनुसार सिजेरियन या नॉर्मल डिलीवरी के दौरान खून की आवश्यकता की पूर्ति सदर अस्पताल में तैनात स्वयं चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपना खून देकर करेंगे।