लाडपुरा: विज्ञान नगर थाने के बाहर युवक पर जानलेवा हमला, पाइपों से पीटकर किया गंभीर घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 29, 2026 कोटा में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। विज्ञान नगर थाने के बाहर ही एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज फिलहाल एमबीएस अस्पताल में जारी है। शुक्रवार सुबह सवा 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार साबरमती कॉलोनी निवासी विजय पवार एक कार कंपनी में वॉशिंग ठेकेदारी का काम करता है। उसी कंपनी में कार्यरत एक अ