ललितपुर: बिरधा बाईपास के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर हुई मौत
नेशनल हाईवे 44 स्थित बिरधा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह करीबन 8:00 बजे सागर-झांसी रूट पर चलने वाली छबड़ा बस जिसका क्रमांक UP93BT1737 ने मोटरसाइकिल क्रमांक UP 94AJ2064 को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, बाइक सवार बिरधा निवासी गंगाराम एवं उनके साथ ही राजेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं उक्त घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है।