जशपुर: रनपुर में प्रशासन की सख्त पहल, शिक्षा स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था सुधारने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
जशपुर जिले के ग्राम रनपुर में प्रशासनिक अमले ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को लेकर सक्रिय पहल करते हुए व्यापक निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती और कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को गांव के विभिन्न शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं को