बरियारपुर: पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 पर पोषण मां पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका गौरी रानी ने पोषण संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया। मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका सहायिका तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल निर्देश संस्था के वर्षा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।