चाचौड़ा: विदिशा में पुजारी के ज्ञापन की खबर प्रकाशित करने पर पुलिस ने पत्रकारों को दिए नोटिस, चाचौड़ा में पीएम के नाम दिया ज्ञापन
Chachaura, Guna | Jun 22, 2026 एमपी के विदिशा जिले में एक पुजारी ने दिए ज्ञापन की तथ्ययात्मक खबर प्रकाशित करने पर विदिशा थाना पुलिस ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। 22 जून को जनरलिस्ट यूनियन ऑफ एमपी JUMP की चाचौड़ा इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम तहसील में ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। विदिशा पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।