हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके लंदन टीम द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार यूथ आइकॉन और इंटैलेक्चुअल पॉलिटिक्स से सम्मानित करते हुए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ यूके लंदन में दर्ज किया गया है। इस अवसर पर उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन द्वारा प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।