राजगढ़: भुवाड़ी गांव में रेवाड़े से 10 भेड़ें चोरी, अज्ञात चोर भेड़ों के साथ हुए फरार, राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
भुवाड़ी गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में एक रेवाड़े से 10 भेड़ें चोरी कर लीं। पीडि़त भानीराम नायक, निवासी भुवाड़ी उम्र 28 वर्ष ने मामला दर्ज करवाया है। घटना 23 नवंबर से 24 नवंबर 2025 की रात की रात की है। घटना के बाद से वह और उसके परिवारजन आसपास के क्षेत्रों में भेड़ों की तलाश कर रहे थे,लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।