मुरैना: कुतवार डैम में नहाते समय युवक डूबा, गंभीर हालत में अस्पताल से ग्वालियर रेफर
Morena, Morena | Apr 4, 2026 मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में कुतवार डैम पर नहाने गए एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया।बता दे कि छिछावली गांव का रहने वाला युवक विनय पुत्र गुड्डू अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है।