लोहरदगा: बारीडीह में मूर्ति विसर्जन के दौरान कहासुनी का बदला, पिता-पुत्र पर कुदाल-लाठी से हमला, रिम्स रेफर
लोहरदगा। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने अगले दिन हिंसक रूप ले लिया। कुंडू थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव निवासी जमाल अंसारी और उनके पुत्र कमरुल हसन पर दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में कमरुल हसन गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय डीजे वाहन का