शेरघाटी: शेरघाटी रेलवे टिकट काउंटर पर आरपीएफ और रेलवे विजिलेंस टीम की छापामारी
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया और रेलवे विजिलेंस की टीम ने सोमवार को शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से काउंटर पर सक्रिय दलाल मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों को आसानी से टिकट मिलने लगे। छापेमारी के दौरान टीम को काउंटर के बाहर खिड़की से नंबर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा