पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर थाना प्रभारी सदर और थाना प्रभारी चौपारण के नेतृत्व में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।