बेंगाबाद: के.एन. बक्सी महाविद्यालय पहुंचे शिव शक्ति बक्सी, शोध, नवाचार व जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।
भाजपा संसदीय बोर्ड के महासचिव एवं भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यपत्र कमल संदेश के संपादक शिव शक्ति बक्सी गुरुवार को 11 बजे बेंगाबाद स्थित के.एन. बक्सी महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ जमुआ विधायक मंजू कुमारी भी मौजूद रहीं।